Date: 10/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 मोटरसाइकिल चोरी पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई 
 
 

4/9/2026 6:03:19 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कई चोरी की बाइक बरामद की है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर कुल 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें अलग-अलग रंगों की स्प्लेंडर और ग्लैमर बाइक शामिल हैं,जिनके चेसिस और इंजन नंबर भी पुलिस ने जब्त किए हैं।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो जमशेदपुर और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी कर अन्य राज्यों में बेच देता था। गिरफ्त में आये आरोपियों में मिथुन समद, बापी समद, सुखदेव लोहरा और बसंती समद नामक महिला शामिल है, इनमे से दो को पूर्व में न्यायिक हिरासत में भेजा जा चूका था और आज उ के निशानदेही पर अन्य दो चोरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में आठ से लेकर दस लोग शामिल है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है, वैसे गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई थानों में दर्जनों चोरी और आपराधिक मामलों के दर्जनों केस दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।  
 
 
 
जमशेदपुर से कोलयांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट