Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अचानक बर्फबारी से सफेद हुई कोयलांचल की धरती।
3/21/2026 6:31:57 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- धनबाद में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और शहर में तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। देखते ही देखते सड़कों, छतों और मैदानों पर सफेद बर्फ की चादर बिछ गई। जिससे पूरा शहर मानो बर्फ से ढक गया हो। खासकर रणधीर वर्मा चौक का नजारा इतना मनमोहक हो गया कि लोगों ने इसे कश्मीर जैसा दृश्य करार दिया।
अचानक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बर्फबारी शुरू हो गई। अचानक बड़े-बड़े बर्फ का टुकड़ा गिरने से जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। सड़कों पर आवाजाही धीमी पड़ गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।ओलावृष्टि के बाद रणधीर वर्मा चौक समेत कई इलाकों में सफेद परत जम गई। जिसने पूरे इलाके को एक अलग ही रूप दे दिया। बच्चों और युवाओं ने इस अनोखे मौसम का जमकर आनंद लिया। कई लोग सड़कों पर निकलकर ओलों के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाते दिखे, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि इस ओलावृष्टि से कुछ जगहों पर नुकसान की भी खबर है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
छठ पर्व मनाने ससुराल जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,तीन बच्चे सहित पांच घायल
#
आईआईटी (आइएसएम) में ज्ञान और सम्मान का संगम
#
चतरा से इटखोरी तक मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
#
धनबाद में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज़, सभी ने दिया भाईचारे का संदेश
#
घरेलू गैस सिलेंडर की संकट ने बढ़ाई टेंशन ......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
अपरधा की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने एग्रिकों से किया गिरफ्तार
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह