Date: 10/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बेखौफ बदमाशों का आतंक ,महिला से मारपीट का वीडियो वायरल

4/9/2026 12:56:33 PM IST

96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 
 
Jamshedpur : सरायकेला आदित्यपुर थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती कुंज विहार में एक महिला के साथ दिनदहाड़े मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता की पहचान संजू कुमारी के रूप में हुई है, जबकि मारपीट करने वाले युवक का नाम शशांक सिंह बताया जा रहा है. घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, बताया जा रहा है कि स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने को लेकर विवाद हुआ था, युवक द्वारा मना करने के बावजूद महिला के नहीं मानने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
 
 
 
जमशेदपुर से कोलयांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट