Date: 23/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डिगवाडीह आउटसोर्सिंग डंप में मिला शव, हत्या की आशंका पर बवाल
4/13/2026 11:56:48 AM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह कांटा घर के समीप आउटसोर्सिंग डंप में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे।मृतक की पहचान जेलगोड़ा 7 नंबर खपड़ाधौड़ा निवासी 45 वर्षीय गुड़ु शेख के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गुड़ु शेख का इस तरह सुनसान स्थान पर शव मिलना कई सवाल खड़े करता है। लोगों ने आशंका जताई है कि यह मामला हत्या का हो सकता है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि इलाके में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होती है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद आंदोलन की रूप रेखा तय की जाएगी। सूचना मिलने के बाद जोड़ापोखर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मौजूदगी में भी लोगों का आक्रोश देखने को मिला। इस संबंध में थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि डंप क्षेत्र से एक शव बरामद किया गया है जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप
#
जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट तीन महिलाएं घायल, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्रीसंजय पासवान
#
बंद मकान का ताला तोड़ 30 लाख की हुई चोरी,पुलिस गश्ती की खुली पोल
#
मैथन में CISF की बड़ी कार्रवाई, बिना दस्तावेज के कोयला लदा ट्रक पकड़ा
#
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा, विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया गला दबाने का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एमआर कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने कंपनी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
#
बरवाअड्डा में नकली शराब का जखीरा पकड़ा, 16,080 बोतलें जब्त; बिहार भेजने की थी तैयारी
#
डिगवाडीह आउटसोर्सिंग डंप में मिला शव, हत्या की आशंका पर बवाल
#
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का भव्य स्वागत, 'प्रधानमंत्री के 12 वर्ष बेमिसाल' कार्यक्रम में गिनाईं उपलब्धियां
#
भारतीय रंगमंच की दिग्गज हस्ती विजया मेहता का निधन, थिएटर जगत में शोक