Date: 12/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक : डॉ. प्रेम कुमार
8/12/2026 5:17:55 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार ने गयाजी जिला समाहरणालय से गांधी मंडप तक आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में माननीय विधायक मनोरमा देवी, जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडलाधिकारी, एनसीसी कैडेट्स, विद्यालय के छात्र छात्रा,स्काउट एवं गाइड, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय संस्था के प्रतिनिधि, जीविका दीदियां सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी के आह्वान पर स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के अवसर पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करने वाला अभियान रहा है। तिरंगा यात्रा इसी राष्ट्रभावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों से बना राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, संप्रभुता, त्याग, शौर्य और गौरव का प्रतीक है। देश के कोने-कोने में आयोजित तिरंगा यात्राएं राष्ट्र के प्रति सम्मान और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत कर रही हैं।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की युवा शक्ति और आम नागरिकों को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से जुड़ने का अवसर मिलता है। तिरंगे का केसरिया रंग साहस और त्याग, श्वेत रंग सत्य एवं शांति तथा हरा रंग समृद्धि और विकास का संदेश देता है। ध्वज के मध्य स्थित अशोक चक्र हमें निरंतर कर्म, प्रगति और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों, स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों के त्याग एवं बलिदान का परिणाम है। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम उन महान राष्ट्रनायकों के प्रति अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत की पहचान विश्व में एक सशक्त, सक्षम और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रही है। ऐसे समय में तिरंगा यात्रा देशवासियों में राष्ट्रीय एकता और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और मजबूत करती है। उन्होंने समस्त देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पूरे उत्साह, सम्मान और अनुशासन के साथ तिरंगा यात्राओं में भाग लें तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने का संकल्प लें। तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का गौरव और दायित्व है। तिरंगा यात्रा गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में पुष्पांजलि कर समापन की गई
ग़या से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
INMOSSA की 16 सूत्री मांगों पर सकारात्मक बैठक, समाधान का मिला आश्वासन
#
तीनों अलाइनमेंट के शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश, जलजमाव से स्थायी राहत की उम्मीद
#
पुस्तकालय दिवस पर ट्राइडेंट बी.एड. कॉलेज में विशेष कार्यक्रम
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुंगेर में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जोश, उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में तिरंगा बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अर्थ डे पर संत मेरी चर्च स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने दिया धरती बचाने का संदेश
#
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने कहा की आज की बंदी ऐतिहासिक रहा
#
मिशन फॉर आत्मा निर्भरता को लेकर कृषि विभाग ने की बैठक ,पदाधिकारियों ने कहा ...
#
प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास और जनता की आवाज से रेल सेवा को मिली अनुमति- सांसद
#
पुलिस हिरासत से छुड़ाने प्रेमी को छुड़ाने के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका,मामला चर्चे में