Date: 24/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जनता के असली हमदर्द निकले धनबाद विधायक राज सिन्हा ,बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन के अधिकारियो को कहा ...
4/24/2026 5:26:53 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क धंसने की घटना को आज 10 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक जिला प्रशासन, बीसीसीएल प्रबंधन एवं पथ निर्माण विभाग द्वारा समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सड़क धंसने की वजह से क्षेत्र के व्यापारियों, आमजनों, छात्रों तथा रोज़ कमाने-खाने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन पूरी तरह बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी गंभीर समस्या के समाधान एवं प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग को लेकर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने “कोयलांचल बचाओ संघर्ष समिति” के बैनर तले घटनास्थल केंदुआडीह-बोकारो मुख्य सड़क पर हजारों स्थानीय लोगों के साथ 23 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन धरने पर लगातार बैठे हुए हैं। विधायक श्री सिन्हा के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग रात भर धरना स्थल पे डटे रहे। विधायक राज सिन्हा के धरने पर बैठे होने से सीधे केंद्र से संचालित बीसीसीएल प्रबंधन की हल्खान सूखने लगा है अब वे और जिला प्रशासन के सहयोग से विधायक राज सिन्हा को वार्ता के जरिये मनाने पहुंचे पर विधायक जी टस के मस नहीं हुए साफ कह दिया पहले समाधान फिर वार्ता होंगी। धरना के दौरान बीसीसीएल पीबी एरिया के महाप्रबंधक, एरिया मैनेजर, उप प्रबंधक एवं केंदुआडीह थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी कई बार धरना स्थल पर पहुंचकर विधायक श्री सिन्हा से वार्ता करने पहुंचे, लेकिन ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण विधायक श्री सिन्हा ने धरना समाप्त करने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य सड़क चालू नहीं होती, गैस रिसाव से प्रभावित लोगों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित स्थान पर पुनर्वास नहीं किया जाता तथा जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आज के धरने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक बालेश्वर महतो, शिक्षक कैलाश राजभर, रणधीर कुमार, प्रियंका पासवान, प्रियंका केसरी, श्वेता कुमारी, सौरव राय, दीपा कुमारी, विद्यालय सचिव फूलचंद यादव सहित कई व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी धरना का समर्थन किया। वही आज जिला प्रशासन की ओर से धनबाद के अनुमंडलाधिकारी लोकेश बरांगे,धनबाद आरक्षी उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) नौशाद आलम भी केंदुआडीह धरना स्थल पहुंचे और विधायक श्री सिन्हा से वार्ता की। जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के द्वारा मांगो के अनुरूप ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पे विधायक श्री सिन्हा ने उन्हें दो टूक जवाब दे दिया और धरना जारी रखने की बात कही। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि यह आंदोलन जनता की सुरक्षा, अधिकार और सम्मान की लड़ाई है, जिसे हर हाल में निर्णायक मुकाम तक हम पहुंचकर रहेंगे। वही मुख्य रूप से संबोधित करने वालों में जीटा के सचिव राजीव शर्मा, जिला महामंत्री मानस प्रसून, मोनू पाठक, जाहिद खान, वोगोविंदा राउत,जिला मंत्री रीता यादव, मौसम सिंह,सदानंद वर्णवाल, रवि सिन्हा, विकाश चौधरी, दीपक चौधरी, हुल्लास दास,राणा सिंह,पंकज सिन्हा, आशा देवी, मनोज मालाकार, मेघनाथ वर्मा, राहुल सिंह, विकाश मिश्रा, आनंद खंडेलवाल,सुप्रभात कुमार, श्यामल सुमन सिंह, शिवेंद्र सिंह, श्यामल राहा, मनोज रिंकू, निर्मल प्रधान, दिलीप सिंह, सतीश रजक, विजय शर्मा, बालमुकुंद राम, मुस्कान देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तरारी में जमीन बचाओ आंदोलन का 31वां दिन जारी , किसानों ने अर्धनग्न होकर किया विरोध
#
गया में भामाशाह जयंती पर गया में आयोजित समारोह, डॉ. प्रेम कुमार ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
#
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन जोड़कर देश को गुमराह कर रही है भाजपा: अनुपमा सिंह
#
पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर तंज, काउंटिंग के दिन बटेंगी मिठाई और झालमुड़ी
#
महिला नेत्रियों पर सांसद पप्पू यादव के आपत्तिजनक बयान पर मचा बवाल ,सांसद को राज्य महिला आयोग ने भेजा नोटिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
होलिका दहन कर लोगो ने समाज और परिवार की तरक्की तथा समृद्धि के लिए की प्रार्थना
#
संदिग्ध महिला ने दीवार पर मारा सिर,कहा 'मैं मां काली हूं...
#
छठ महापर्व से पूर्व मेयर संजीव सिंह ने किया राजेंद्र सरोवर का निरीक्षण
#
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स ने लगाई 400 अंकों की डुबकी; वेदांता ने गंवाई बढ़त
#
पैरा तीरंदाजी में भारत ने हासिल किए 16 मेडल, पायल नाग ने हराया शीतल देवी को