Date: 24/06/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बाघमारा के बंद आवास से चोरो ने की लाखों कि चोरी 

4/26/2026 1:17:35 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara: बाघमारा थाना क्षेत्र के जमुआटांड में एक बंद आवास में चोरों ने लाखों के जेवरात की चोरी कर लिया है। घटना की सुचना पर कर बाघमारा पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जाँच में जुट गई। बताया जाता है कि जमुआटांड निवासी खैलू रवानी सपरिवार एक शादी समारोह में गये हुये है। जिसका फायदा चोरों ने उठा कर चोरी कि घटना को अंजाम दिया गया है। दूरभाष पर घटना कि जानकारी भुक्तभोगी परिवार को दी गई, जिसके बाद भुक्तभोगी ने बताया कि लगभग दो से ढाई लाख के जेवरात घर पर थे। फिलहाल कितनी कि संपत्ति कि चोरी हुई है भुक्तभोगी के वापस आने बाद ही पता चल पायेगा। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए बाघमारा से काशीनाथ की रिपोर्ट