Date: 28/04/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ग्वाला बस्ती में रेलवे ने चलाया अतिक्रमण हटाओ, स्थानीय लोगो ने जताया विरोध
4/28/2026 2:11:34 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्वाला बस्ती में रेलवे के द्वारा अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई उस समय विवाद में बदल गई, ज़ब स्थानीय लोगों के भारी विरोध और हंगामे के कारण टीम को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है की रेलवे इंजिनियरिंग विभाग की टीम ग्वाला बस्ती स्थित मेघा यादव के मकान को तोड़ने पहुंची थी. रेलवे का दावा है कि मकान उसकी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया है और इस संबंध में करीब 15 दिन पहले ही नोटिस जारी किया गया था. रेलवे प्रशासन ने यह भी बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए न्यायालय से आदेश प्राप्त किया गया है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही थी. जैसे ही टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की तैयारी शुरू की, स्थानीय लोग एकजुट होकर विरोध में उतर आए. देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौके पर जमा हो गए और विरोध तेज हो गया. स्थिति तब और बिगड़ गई जब रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो बाद में धक्का- मुक्की तक पहुंच गई. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. घटना के दौरान आरपीएफ और बागबेड़ा थाना पुलिस के डेढ़ दर्जन से अधिक जवान तैनात थे, लेकिन इसके बावजूद लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ. करीब दो घंटे तक विरोध और हंगामा चलता रहा, जिससे इलाके में अफरा- तफरी की स्थिति बनी रही. स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान वर्षों से बना हुआ है और अचानक इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है. वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेलवे की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी.स्थिति बिगड़ते देख रेलवे अधिकारियों ने फिलहाल कार्रवाई स्थगित कर दी और टीम वापस लौट गई. रेलवे प्रशासन अब पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है. रेलवे प्रशासन ने संकेत दिया है कि जल्द ही भारी सुरक्षा बल के साथ दोबारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा सकती है.
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तेज रफ्तार अर्टिका ने हाइवा मिस्त्री समेत दो को रौदा,परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर किया सड़क जाम
#
पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हुआ जानलेवा हमला ,जाँच में जुटी पुलिस
#
साइबर अपराधियों ने इंडोनेशिया नंबर से डीसी अलोक कुमार का बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट ,फोटो इस्तेमाल कर लोगो को किया भ्रमित
#
बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी
#
शराबी दूल्हा को देखकर भड़की दुल्हन ,शादी करने से किया इंकार ,बिन दुल्हन वापस गई बारात
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद पहुंचे गया,अपने पितरो का किया पिंडदान
#
गर्मी का कहर हीटवेव,चेतावनी सतर्कता बरतने की सलाह...
#
13 साल की मासूम बच्ची और मां की दर्दनाक मौत के बाद आजसू पार्टी ने व्यक्त किया शोक
#
चोरो नेभगवन को भी नहीं छोड़ा ,मंदिर से उड़ाए लाखो के गहने ,पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी
#
होली पर यातायात पुलिस की अनोखी पहल , अबीर और गुलाल लगा ट्राफिक रुल फॉलो करने दिया सन्देश