Date: 01/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 बारात जा रहे दो युवको की  सड़क हादसे में गई जान ,मौके पर पहुंची पुलिस 

5/1/2026 10:56:46 AM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad  :औरंगाबाद  बारुण थाना क्षेत्र में  एक दर्दनाक सड़क हादसे में बारात जा रहे दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और रोहतास जिले के बकनौरा बंजारी गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मृतकों की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के अतरौली गांव निवासी छोटू तथा  हरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। दोनों आपस में ममेरा-फुफेरा भाई थे। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बारात में शामिल होने बाइक से निकले थे। जैसे ही वे नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के कंचनपुर के समीप पहुंचे, तीखे मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नाला में गिरी गई जिससे कि दोनों के दर्दनाक मौत हो गई। घटना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव अपनी कब्जे में लिया है पूरे मामले की जाँच में जुट गई है। 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट