Date: 30/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिहार में आज भी गुंडा राज ? ,जमीन विवाद में तीन युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से बिहार के गुंडे ने की पिटाई ,वीडियो हुआ वायरल
4/30/2026 4:56:14 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
:बिहार में भले ही सीएम सम्राट चौधरी हो लेकिन पहले की तरह बिहार में गुंडा राज आज भी देखने को मिल रहा है। ताजा मामला गया जिले में देखने को मिला। जहां चेरकी थाना क्षेत्र के मिल्लत कॉलोनी से सामने आया है, जहां जमीन विवाद में तीन युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से बिहार के गुंडे उन्हें पीट रहे है और वही पुरानी बिहार गुंडा राज की याद दिला रहे है। पिटाई का वीडियो देखने के बाद लालू राज की याद ताजा हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर हमलावर युवकों पर टूट पड़े हैं, मानो उन्हें कानून का कोई डर ही नहीं। इस घटना को लेकर पिडित युवको ने बताया कि वे लोग चेरकी स्थित मिल्लत कॉलोनी में अपनी जमीन पर घर बनाने के लिए काम लगाने गए थे ,जैसे ही काम शुरू किया तभी हमलावरों ने हाथों में पिस्टल लोहे की रॉड लाठी-डंडे से उनपर हमला कर दिया। इस हमले में शाकिब खान, ताबिश खान और आर्यन सद्धाम की बेरहमी से पिटाई की गई हैं। इस हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ऐसे लोगों में कानून का जरा भी भय नहीं बचा है, जो खुलेआम इस तरह की हिंसा को अंजाम दे रहे हैं? कहा जा रहा है कि राजनीतिक व्यवस्था के बाद अपराधियों और भू-माफियाओं में पुलिस का खौफ बढ़ेगा, लेकिन यह घटना उन दावों पर सवालिया निशान लगा रही है। पिडित के अनुसार हमलावर पिस्तौल लोहे की रॉड लेकर आए थे पुरी घटना थाना से महज एक किलो मिटर के अन्दर हुआ सोचे इन लोगों के अंदर ना कानून का डर हैं ना ही सीएम सम्राट राज का। इस वायरल विडिओ की पुष्ट्री कोयलांचल लाइव नहीं करता है। इधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष द्वारा इस मामले मे एफआईआर दर्ज कराई गई है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस इस मामले में आरोपियों पर क्या कार्रवाई करती है
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिंदल मॉल फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, छत्तीसगढ़ से 4 साजिशकर्ता गिरफ्तार,एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी घटना की जानकारी दी...
#
750 करोड़ के कथित GST फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी , मचा हड़कंप....
#
डोभो पुल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये नकद बरामद; नशे के कारोबार में मचा हड़कंप.....
#
आरा स्थित कृष्ण कला भवन में और पटना सहित कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी से मचा हड़कंप....
#
पुलिस चेकिंग से भागी तेज रफ्तार कार के फटे दोनों टायर, 2 युवक-2 युवतियां हिरासत में; शराब और हॉकी समेत सामान बरामद....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पत्नी को जिंदा जलाने वाले पति को उम्रकैद, 4 साल बाद मिला इंसाफ
#
झारखंड के तीस लाख के इनामी टीपीसी कमांडर बृजेश गंझू पुलिस इनकाउंटर में हुआ ढेर,मुठभेड़ में डीएसपी और हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
#
साधु बनकर महिला से ठगी, ग्रामीणों ने तीन युवकों को दबोचा
#
बिहार में आज भी गुंडा राज ? ,जमीन विवाद में तीन युवकों को लाठी-डंडों से बेरहमी से बिहार के गुंडे ने की पिटाई ,वीडियो हुआ वायरल
#
रांची पहुंचीं कुनिका सदानंद, छात्र आंदोलन पर दिया बड़ा बयान