Date: 02/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जीपीएस के भरोसे कंटेनर ने लिया गलत रास्ता, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ड्राइवर
5/2/2026 3:21:31 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : जीपीएस के भरोसे जा रहा एक कंटेनर गलत रास्ते पर पहुंच गया और हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, इस घटना में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड नंबर का एक ऊंचा कंटेनर धनबाद की ओर जा रहा था। ड्राइवर ने रास्ता तय करने के लिए जीपीएस का सहारा लिया, लेकिन वह मुख्य मार्ग छोड़कर प्रस्तावित NH-419 की ओर मुड़ गया। यह रास्ता संकरा और ग्रामीण इलाके से होकर गुजरता है। जामताड़ा शहर में गायछंद मोड़ के पास कंटेनर की ऊंची बॉडी सड़क के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्ट के तार से टकरा गई। जैसे ही संपर्क हुआ, पूरे कंटेनर में करंट फैल गया और ड्राइवर फंस गया। करंट लगने से ड्राइवर जोर-जोर से चिल्लाने लगा, लेकिन देर रात होने के कारण आसपास कोई मदद के लिए मौजूद नहीं था। किसी तरह जान बचाने के लिए वह कंटेनर से कूद गया, लेकिन अंधेरे में सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गया, जिससे उसका सिर बुरी तरह जख्मी हो गया। हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण कुछ ही सेकेंड में बिजली कट गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायल होने के बावजूद ड्राइवर ने हिम्मत दिखाते हुए कंटेनर को पीछे कर सुरक्षित जगह पर लगा दिया। घटना के बाद आसपास के लोग जाग गए और ड्राइवर की मदद करते हुए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय निवासी अरूप माजी ने बताया कि यह महज संयोग था कि ड्राइवर की जान बच गई, लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते पर बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विवाहिता की हुई संदिग्ध मौ’त, ससुरालवालों पर लगा हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस
#
भगौड़े प्रिंस खान के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा हुआ तेज,शैफी उर्फ मेजर फिर 3 दिन के रिमांड पर
#
बंद खदान में डूबी किशोरी का पांचवें दिन मिला शव
#
गहरे पानी में डूबने से किशोरी की हुई मौत, 4 को निकला गया सुरक्षित
#
नवजात की मौत के बाद परिजनों का फुंटा गुस्सा, जमकर हुआ हंगामा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रमजान का महीना लोगों को संयम, सेवा और भाईचारे का देता है संदेश -डॉ प्रेम कुमार
#
बीपीएससी उत्तीर्ण शिक्षकों की नौकरी पर संकट
#
महिला से छेड़खानी और पिटाई का गवाह बना तीसरी आंख ,पुलिस आई हरकत में ,फिर ....
#
Asian Boxing Championship में उतरेंगे भारत के 4 मुक्केबाज, जीत होगी दर्ज
#
8 महीने के मासूम को छीन कर भागे बाइक सवार, ग्रामीणों ने दौड़ाया, झाड़ियों में फेकि बच्ची, फिर...