Date: 02/05/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गहरे पानी में डूबने से किशोरी की हुई मौत, 4 को निकला गया सुरक्षित 

5/2/2026 3:51:41 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के धौरी गांव स्थित 34B बालू घाट पर नहाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में चले जाने से 12 वर्षीय शिल्पी कुमारी की डूबने से मौत हो गई। घटना के समय कुल 5 बच्चे (2 लड़के, 3 लड़कियां) नहाने गए थे। इनमें से चार को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि शिल्पी को गहरे पानी से बाहर निकालने के बावजूद बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद अवैध बालू खनन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने लगभग 5 घंटे तक सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और बालू घाट पर हो रहे खनन पर रोक लगाने की मांग की। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटा रहा। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट