Date: 24/07/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 विवाहिता की हुई संदिग्ध मौ’त, ससुरालवालों पर लगा हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस 
 

5/2/2026 4:22:49 PM IST

98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गिरिडीह :- जमुआ  थाना नवडीह ओपी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की शिनाख्त पूजा कुमारी  के तौर पर की गई है। सुदामा कुमारी की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व बिरजू पंडित नमक  युवक से हुई थी। शादी के बाद से लड़की पक्ष को लड़के पक्ष की और से किसी किसी बात को लेकर प्रताड़ित किया जाता था।पूजा  कुमारी  बिरनी थाना क्षेत्र पडरमनिया गांव का रहने वाली थी। घटना के बाद  मुखिया प्रतिनिधि बबलू मंडल भी घटना स्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना सूचना मिलते ही  परिजनों ने इस घटना को हत्या करार देते हुए नौवडीहां ओपी में आवेदन देकर ससुरालवालों पर करवाई की मांग की है । परिजनों का आरोप है  कि शादी के बाद से ही पूजा को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसकी परिणति उसकी हत्या कर दी गई और इसे आत्महत्या का रूप देने में लड़का पक्ष लगा हुआ है। इधर घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।वहीं परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए गिरिडीह से नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट