Date: 04/05/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भूली में रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखों की चोरी, कार भी ले उड़े चोर
5/4/2026 2:29:08 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के भूली थाना क्षेत्र से बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। यहां भूली बस्ती स्थित हड़कू भट्ठा के पास रहने वाले एक रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों ने धावा बोलकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोर घर से गहने और नकदी के साथ-साथ कार भी ले उड़े। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड शिक्षक अशोक श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ इलाज के लिए पूना गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बनाया। सोमवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला गायब देखा तो उन्हें लगा कि परिवार वापस लौट आया है। लेकिन दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब अंदर झांका गया तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ। चोरों ने घर के अंदर रखी तीन अलमारियां और दो ट्रंक को पूरी तरह खंगाल दिया और सभी कीमती सामान चुरा लिए। गृहस्वामी के अनुसार चोर करीब 8 लाख रुपये के सोने के जेवर, आधा किलो चांदी के जेवर, करीब 15 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान ले गए। इतना ही नहीं, चोर घर के गैरेज में खड़ी हुंडई i10 कार (संख्या जेएच10ऐसी7324) भी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बंगाल में BJP नहीं जीती, तो EC से उठ जाएगा भरोसा- कन्हैया कुमार
#
उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया औचक निरिक्षण,रजिस्ट्रेशन काउंटर से मिला...
#
40 देश से आए विदेशी श्रद्धालुओं,अमेरिका-ईरान युद्ध में मारे गए लोगों के लिए कर्मकांड
#
हर्षोउल्लास
के साथ मनाया गया बैसाखी उत्सव, रंगारंग कार्यक्रम ने जीता लोगो का दिल
#
धनबाद में भीषण सड़क हादसा, एक महिला की गई जान, पांच घायल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
तेज रफ्तार का कहर: पिकअप वैन की ट्रक से भिड़ंत, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत
#
पथरबाज को पैदल मार्च कराने भड़की कांग्रेस ,पूर्व जिला अध्यक्ष ने पुलिसिया करवाई पर कहा ....
#
शादी का झांसा देकर 5 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, थाने में मामला दर्ज
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू