Date: 05/05/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राष्ट्रपति टू लेम पहुंचे बोधगया आगमन, महाबोधि मंदिर में की पूजा अर्चना ,गया एयरपोर्ट से लेकर मंदिर तक रहा हाई अलर्ट
5/5/2026 2:45:00 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
वियतनाम के राष्ट्रपति टू लेम विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर बोधगया तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गया एयरपोर्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद राष्ट्रपति टू लेम सड़क मार्ग से सीधे बोधगया के लिए रवाना हुए। उनके दौरे को लेकर पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था ताकि वीआईपी मूवमेंट सुचारु रूप से हो सके। बोधगया पहुंचकर राष्ट्रपति ने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे ध्यान लगाकर भगवान बुद्ध को नमन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा देखने को मिला। महाबोधि मंदिर दर्शन के बाद राष्ट्रपति वियतनामी मठ के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। उनका यह दौरा आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बोधगया में उनके आगमन से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संबंधों को भी नई मजबूती मिलने की चर्चा है। देर शाम राष्ट्रपति के दिल्ली लौटने का कार्यक्रम तय है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि वियतनाम के राष्ट्रपति का यह एक दिवसीय दौरा बिहार, खासकर बोधगया के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सभी गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया और वे बोधगया के कई महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे जनता की जीत बताते हुए कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद मंडल में AILRSA का जोरदार प्रदर्शन, "मध्यरात्रि कॉलिंग आदेश" के खिलाफ उबाल
#
बंगाल में BJP नहीं जीती, तो EC से उठ जाएगा भरोसा- कन्हैया कुमार
#
उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया औचक निरिक्षण,रजिस्ट्रेशन काउंटर से मिला...
#
40 देश से आए विदेशी श्रद्धालुओं,अमेरिका-ईरान युद्ध में मारे गए लोगों के लिए कर्मकांड
#
हर्षोउल्लास
के साथ मनाया गया बैसाखी उत्सव, रंगारंग कार्यक्रम ने जीता लोगो का दिल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन, नदियों के संरक्षण और जल समानता पर हुआ मंथन
#
खाड़ी देशों में युद्ध की खबरों और गैस के किल्लत की चर्चा के बीच इंडक्शन चूल्हे की तेजी से बढ़ी मांग
#
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग