Date: 16/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शंकोसाई चेन छिनतई कांड का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल और सोने की चेन बरामद
8/4/2026 5:26:03 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर :
पुलिस ने शंकोसाई चेन छिनतई कांड का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, एक लोडेड देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 40 हजार रुपये नकद समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली एक वृद्ध महिला से चेन छीनने की वारदात स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एनएच-33 पर हथियार के बल पर लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में भी थे। जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त की सुबह उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक वृद्ध महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली थी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी बादल कुमार मोहंती उर्फ बादल की पहचान की। इसके बाद 3 अगस्त की रात गुप्त सूचना के आधार पर वसुंधरा एस्टेट के समीप स्वर्णरेखा परियोजना के एक खंडहरनुमा क्वार्टर में छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बादल कुमार मोहंती उर्फ बादल, हरप्रीत सिंह उर्फ रितिक और राजा बनर्जी उर्फ बड़ा चेला शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक सोने की चेन, एक लोडेड देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 40 हजार रुपये नकद, सोने का एक टुकड़ा, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक कीपैड मोबाइल तथा एक डोंगल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वृद्ध महिला से चेन छीनने की वारदात स्वीकार की। उन्होंने यह भी बताया कि छीनी गई सोने की चेन को बिष्टुपुर स्थित एक सुनार की दुकान में बेच दिया गया था। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी एनएच-33 पर हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना भी बना रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सभी अपराधियों के खिलाफ चोरी, लूट, छिनतई और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई पुराने मामले पहले से दर्ज हैं।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कतरास में थाईलैंड के 'अरुण मंदिर' का भव्य रूप ले रहा दुर्गा पूजा पंडाल; सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम....
#
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल से ठप हुई गतिविधियां, छह महीने से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों का धरना, डांडिया कार्यक्रम रद्द होने से छात्राओं में नाराजगी....
#
दुर्गा पूजा पर मंत्री इरफान अंसारी की पहल, महिलाओं को वस्त्र और बच्चों को ट्रॉली बांटी...
#
350 साल की आस्था राजसी परंपरा का गौरव! डुमरा राजबाड़ी की दुर्गा पूजा आज भी कायम..
#
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB) प्रतिभाओं का सम्मान, 61 विद्यार्थियों को मिले 95 स्वर्ण पदक...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा बनाने को लेकर जीआरपी ने किया सभी को जागरूक.....
#
शंकोसाई चेन छिनतई कांड का खुलासा, तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल और सोने की चेन बरामद
#
सलमान खान के शो Bigg Boss 20 का सेट लीक? सोशल मीडिया पर मची हलचल
#
बोधगया में होटल संचालक से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई घटना
#
एम.एम. महिला कॉलेज में नशामुक्ति शपथ अभियान, 100 छात्राओं ने लिया संकल्प