Date: 08/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बकाये वेतन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के एम्बुलेंसकर्मी ने की बड़ी घोषणा ,कहा ...
 

5/7/2026 3:07:00 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad  :औरंगाबाद जिले के स्वास्थ्य विभाग में संचालित 102 एम्बुलेंस के चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन वेतन भुगतान न होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का घोषणा की है। और इससे संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है और इसकी प्रतिलिपि श्रम अधीक्षक, सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक, इंटक के प्रांतीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को प्रेषित किया है। इसको लेकर आज  सदर अस्पताल में बैठक कर रहे एम्बुलेंसकर्मियों ने बताया कि वे लोग पिछले 12 साल से औरंगाबाद के विभिन्न अस्पतालों में चलाए जा रहे एम्बुलेंस के परिचालन में सहयोग कर रहे है। अभी लगभग दो वर्षों से यह पूरे बिहार मे जैन पल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से पी पी मोड में चलाया जा रहा है। औरंगाबाद में 100 चालक और 100 इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन   कार्यरत है। इनमें शव वहां चालक एवं उसके सहयोगी भी कार्यरत है। लेकिन दुख की बात यह है कि पिछले चार माह से वेतन का भुगतान कंपनी के द्वारा नहीं किया गया है। इसके पूर्व जो भुगतान हुए उसमें बेवजह पैसे काट लिए गए और उसका भुगतान नहीं किया गया। बकाए वेतन की बात जब कंपनी के वरीय धिकारियों से की जाती है तो काम से हटा देने की धमकी दी जाती है। ऐसी स्थिति में कंपनी द्वारा किए जा रहे प्रताड़ना से सभी एंबुलेंसकर्मी बेहद ही आहत है। जिसके कारण कई कर्मी अवसादग्रस्त हो चुके है। इतना ही नहीं कंपनी के द्वारा 24 घंटे ड्यूटी भी ली जा रही है। न तो कोई पीएफ की कटौती है और न ही ईसीएस का लाभ दिया जा रहा है।साप्ताहिक छुट्टी जो कर्मियों का मौलिक अधिकार है उस दिन भी कार्य लिया जाता है। लेकिन अतिरिक्त कार्य दिवस का भुगतान भी नहीं किया जाता है। चार माह से वेतन भुगतान नहीं होने से सभी एंबुलेंसकर्मी भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं और घर गृहस्थी चलाना मुश्किल हो रहा है। यदि कंपनी यथाशीघ्र वेतन का भुगतान नहीं करती तो सभी एंबुलेंसकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेवारी कंपनी की होगी।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट