Date: 18/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद सीओ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन , नेताओ ने कहा ,तबादले की मांग को लेकर आंदोलन रहेगा जारी ...
5/15/2026 5:36:33 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद अंचल अधिकारी रामप्रवेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध अब तेज हो गया है। सीओ के अविलंब तबादले की मांग को लेकर शुक्रवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता धनबाद थाना की ओर रवाना हुए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि धनबाद सीओ भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और ऐसे पदाधिकारी का जिले में बने रहना जनता के हित में नहीं है। जिला कांग्रेस कमेटी ने पहले जेल भरो आंदोलन करने की घोषणा की थी, लेकिन शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है। हालांकि पार्टी नेताओं ने साफ कहा है कि जब तक सीओ का तबादला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा \दरअसल, कुछ दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सीओ कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान प्रशासन की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और बिना अनुमति धरना देने का मामला दर्ज किया गया था। इसके जवाब में कांग्रेस पार्टी ने भी धनबाद थाना में सीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रशासन विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है, जिसे पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन विरोधी नारे लगाए और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। फिलहाल कांग्रेस और प्रशासन के बीच बढ़ता यह विवाद धनबाद की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भाजपा नेत्री बबीता झा ने नारायणपुर और पबिया मंडल का किया दौरा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील
#
निरसा में सियासी शक्ति प्रदर्शन का महासंग्राम कल ,सांसद ढुलू महतो और विधायक अरूप चटर्जी आमने-सामने, जिला प्रशासन अलर्ट...
#
SIR अभियान को सफल बनाने के लिए BJP नेत्री बबीता झा ने किया बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा विकास
#
दो दिवसीय बिहार विधानसभा के सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम हुआ संपन्न, विधायकों को बेहतर जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के लिए मिलकर काम करने का सभी ने दिया संदेश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सरदार पटेल बस पड़ाव फोरलेन पर दिनभर रहे जाम से लोगो कि फूली साँसे!
#
धनबाद सीओ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन , नेताओ ने कहा ,तबादले की मांग को लेकर आंदोलन रहेगा जारी ...
#
IIT-ISM में सुरक्षा कर्मियों की छंटनी के विरोध में धरना, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी
#
मुनिडीह वाशरी हादसे के पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा, अनुपमा सिंह ने वीडियो कॉल पर की बात
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर