Date: 10/05/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: हथियारों के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

5/9/2026 9:06:11 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad:- धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर झरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, दर्जनभर से अधिक गोलियां और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।इस बात की जानकारी  सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मीडिया को दी ।उन्होंने बताया कि झरिया थाना क्षेत्र स्थित आरएसपी कॉलेज के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान तीन युवकों को हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पास के एक घर में छापेमारी की, जहां से एक अन्य युवक को भी हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चारों अपराधियों के पास से तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक दर्जन से अधिक जिंदा गोलियां तथा चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क