Date: 10/05/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
योगी मंत्रिमंडल में मेरठ का बढ़ा दबदबा, डा. सोमेंद्र तोमर की होगी प्रोन्नति!
5/10/2026 12:13:32 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मेरठ।
बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद उप्र के विधानसभा चुनाव में दावेदारों के चेहरे पर उम्मीदों की चमक खिल उठी है। अलग-अलग समीकरणों को हल करते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल विस्तार में राज्यमंत्री की प्रोन्नति और नए चेहरे को शामिल करने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उम्मीद की जा रही है कि राज्यमंत्रियों में शामिल डा. सोमेंद्र तोमर की प्रोन्नति हो सकती है। जातिगत जटिलता व उलझे समीकरणों के साथ मेरठ को पश्चिम उप्र की राजनीतिक राजधानी कहा जाता है। यही जटिलता उसकी भागीदारी के लिए उपयोगी होती रही है। 2022 में मेरठ से डा. सोमेंद्र तोमर व दिनेश खटीक को राज्यमंत्री बनाया गया। इस बार गुर्जर समाज की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हो रही है। हाल ही में सपा ने भी गुर्जर समाज में अपनी पकड़ बनाने के लिए दादरी में सम्मेलन किया गया। प्रतिमा, राजनीति व सम्राट मिहिर भोज संबंधित विवाद के बहाने सपा ने गुर्जर समाज को भाजपा से दूर करने की भी रणनीति बनाई थी। ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों में डा. सोमेंद्र तोमर को प्रोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।
विवि कैंपस से प्रदेश में पहले मंत्री बने डा. सोमेंद्र तोमर :
छात्र राजनीति से निकलकर मेरठ दक्षिण सीट से दूसरी बार विधानसभा पहुंचे डा. सोमेंद्र तोमर को पहली बार राज्यमंत्री बनाया गया है। डा.सोमेंद्र पहले ऐसे छात्र नेता हैं जो छात्रसंघ से निकलकर मुख्य धारा की राजनीति में शीर्ष तक पहुंचे हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस से इससे पहले डॉ. शिवाकांत ओझा बसपा सरकार कैबिनेट में मंत्री बने थे, लेकिन वे ना तो कैंपस की छात्र राजनीति में सक्रिय थे और न ही मेरठ के रहने वाले। डॉ.ओझा कैंपस के केवल छात्र थे। डा.सोमेंद्र 1998-2004 तक एबीवीपी में रहे। 1998 में एबीवीपी के विवि मंत्री और 2004 में एबीवीपी पैनल से छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए। 2004 में भाजयुमो के प्रदेश संयोजक रहे। 2012 में पहली बार सोमेंद्र तोमर को भाजपा ने टिकट दिया, लेकिन फिर बदल दिया गया। 2017 में उन्हें टिकट मिला और बड़ी जीत दर्ज की थी। 2022 चुनाव में कड़े मुकाबले में उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी आदिल चौधरी को हराया। इसी जीत का उन्हें राज्यमंत्री के तौर पर इनाम मिला है। बागपत के खैली गाव निवासी सोमेंद्र मेरठ के शास्त्रीनगर में रहते हैं। उनके पिता महेंद्र सिंह तोमर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। सोमेंद्र की एक पुत्री और दो पुत्र हैं। सोमेंद्र दो भाई, चार बहनें हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद-बोकारो सड़क खोलने की मांग पर विधायक राज सिन्हा का 24 घंटे का, व्यापारियों और स्थानीय लोगों का मिला समर्थन....
#
डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को मिली सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल में जगह , मंत्री बनने से इलाके में खुशी का माहौल
#
जेएमएम के धरने को विधायक राज ने राजनीतिक नौटंकी करार दिया,कहा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम से बौखलाहट में महागठबंधन है
#
महंगाई के विरोध में चतरा में झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी
#
बिजली पर भाजपा के प्रदर्शन को कांग्रेस ने बताया नौटंकी,कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी की बड़ी तैयारी, TMC ने 29 सीटों के लिए की चुनाव समितियां घोषित
#
अग्निशमन विभाग ने पैट्रोलियम में अग्नि सुरक्षा को लेकर दिया डेमो, आपात स्थिति से निपटने की दी गई जानकारी
#
RCB की जीत के बाद मोहम्मद कैफ के पोस्ट से कंट्रोवर्सी तेज़, Virat Kohli का...
#
एलटीटी एक्सप्रेस उद्घाटन विवाद: माफी मांगने पहुँचे रेलवे अधिकारी सिंह मेंशन,मेयर संजीव सिंह ने कहा “यह सिर्फ चूक नहीं, दबाव का फैसला”
#
होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा सख्ती और पारदर्शिता के साथ शुरू