Date: 07/04/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एलटीटी एक्सप्रेस उद्घाटन विवाद: माफी मांगने पहुँचे रेलवे अधिकारी सिंह मेंशन,मेयर संजीव सिंह ने कहा “यह सिर्फ चूक नहीं, दबाव का फैसला”
4/7/2026 5:37:29 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- धनबाद–मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) साप्ताहिक एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में आमंत्रण रद्द किए जाने से पैदा हुए विवाद के बाद रेलवे प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। मंगलवार को धनबाद रेल मंडल के अधिकारी सीनियर डीसीएम और डीओएम सिंह मेंशन पहुंचे और पूरे मामले पर खेद जताते हुए अपनी गलती स्वीकार की। अधिकारियों ने संबंधित जनप्रतिनिधियों से औपचारिक माफी मांगते हुए इसे प्रशासनिक चूक बताया। रेलवे अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि आगे से सभी कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल, समन्वय और संचार व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि किसी भी जनप्रतिनिधि को असहज स्थिति का सामना न करना पड़े। वहीं, इस पूरे मामले में मेयर संजीव सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि दबाव में लिया गया निर्णय प्रतीत होता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी की ब्लड प्रेशर उनकी मौजूदगी से बढ़ रही है तो उसका इलाज बाघमारा, धनबाद या दिल्ली में कराया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए चाहे वे पक्ष में हों या विपक्ष में। किसी को आमंत्रित कर अंतिम समय में रोकना न केवल व्यक्ति का, बल्कि उस क्षेत्र की जनता का भी अपमान है जिसने उन्हें चुनकर भेजा है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने में देश के युवा निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका -राज्यपाल
#
केंद्र सरकार के खिलाफ उतरा किन्नर समुदाय, प्रस्तावित बिल वापस लेने की उठाई मांग
#
अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने किया हड़ताल, OPD सेवाए रहीं बाधित
#
होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा सख्ती और पारदर्शिता के साथ शुरू
#
शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद पहुंचे धनबाद, राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दीक्षांत समारोह शैक्षिक यात्रा का समापन नहीं ,नई जीवन यात्रा का शुभारंभ: राज्यपाल
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
#
India vs New Zealand का फाइनल मैच आज, अहमदाबाद में बारिश की आशंका
#
फोर लेन पर दर्दनाक हादसा एक की मौत, एक की स्थिति चिंताजनक
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा