Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी पहुंचे जहानाबाद,राजद पर दिया बड़ा बयान
5/10/2026 6:35:03 PM IST
141
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि विपक्ष के अनाप-शनाप बोलने से अब कुछ होने वाला नहीं है जदयू मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राजद पूरा परिवार की पार्टी है जबकि निशांत कुमार को जनता के डिमांड पर पार्टी में लाया गया है दोनों में काफी अंतर है फिलहाल निशांत कुमार के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का कार्य चल रहा है जहानाबाद में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पहली बार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रविवार को जदयू जिला कार्यालय में सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। समारोह में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसके लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने की जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं परिवारवाद को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कभी नहीं चाहते थे कि उनका पुत्र राजनीति में आए, लेकिन संगठन के नेताओं के लगातार आग्रह और काफी मशक्कत के बाद उन्होंने पार्टी में सक्रिय भूमिका स्वीकार की है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में नए नेतृत्व के साथ जदयू संगठन और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम में कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत किया। इस मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार सिंहा, जदयू नेता संजय कुमार सिंह ,शंभू कुमार मनोज चंद्रवंशी, रणधीर पटेल अजय चौरसिया ,गणेश निषाद ,पूर्व जिला अध्यक्ष जदयू जयप्रकाश चंद्रवंशी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद थे।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आया पवित्र मिट्टी का कलश, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर निरसा व सिंदरी विधायक ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, दी चेतावनी - सुधार नहीं हुआ तो NH-19 होगा जाम
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
लकड़ी टाल में अचानक लगी आग ,मची अफरा-तफरी
#
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पार दिया बड़ा बयान !
#
मंत्री ललन सिंह पहुंचे मुंगेर,उपयोगी योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक