Date: 11/05/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गालूडीह पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा ,ओडिशा-झारखंड से चोरी हुई  3 बाइक के साथ सरगना हुआ गिरफ्तार 
 

5/11/2026 11:33:21 AM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  :.गालूडीह थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहे चोर गिरोह के मास्टरमाइंड शातिर अपराधी बिरसन मुंडा को सरायकेला खरसावां के चौका थाना अंतर्गत मुटुडा गांव से गिरफ्तार किया है. अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जो झारखंड और पड़ोसी राज्य ओडिशा के विभिन्न जिलों से चुराई गई थीं। इस मामले में ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई दिसंबर 2025 मे  गालूडीह थाना क्षेत्र से हुई विंगर वैन की चोरी के उद्धेदन से जुड़ी है. एसपी ने बताया कि इस मामले मे  पूर्व में दो अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका था, लेकिन गिरोह का सक्रिय सदस्य बिरसन मुंडा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को उसके पैतृक आवास से धर दबोचा।.....एसपी के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद कड़ाई से की गई पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के आंगन से तीन दोपहिया वाहन बरामद किए.
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट 




ट्रेंडिंग न्यूज़

#
नदी में डूबते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान हुआ पूरा
 

# हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#  सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ के लिए बिहार युवा कांग्रेस के ई.रोहित मणि भूषण ने किया विशेष हवन पूजन का आयोजन
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी  
 

#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा