Date: 07/06/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 टेल्को फायरिंग मामले में पुलिस ने दो को दबोचा ,देशी पिस्टल और जिन्दा गोली बरामद 

5/10/2026 6:35:03 PM IST

44
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :जमशेदपुर पुलिस ने विगत 8 मई को टेल्को थाना क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में दो लोगो को गिरफ्तार कर किया है। साथ ही पुलिस ने हथियार भी बरामद किया। इस बात की जानकारी सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया की इस  मामले में पुलिस ने सोनू झा और रितेश कुमार सिंह को  गिरफ्तार किया है।  की तक़रीबन एक वर्ष पूर्व संदीप पाण्डेय नामक व्यक्ति द्वारा गिरफ्त में आये अपराधी रितेश कुमार सिंह के साथ मारपीट किया गया था, और उसी का बदला लेने के उद्देश्य से इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था, पुलिस ने दोनों अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल, तीन जिन्दा गोली और दो खोखा बरामद किया है।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट