Date: 07/06/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विष्णुपद कॉरिडोर निर्माण का विरोध तेज, संतो ने कहा मिट जाएगी प्राचीन संस्कृति और विरासत
5/11/2026 2:31:13 PM IST
117
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: शहर स्थित विष्णुपद मंदिर परिसर में प्रस्तावित विष्णुपद कॉरिडोर निर्माण के विरोध में जन-जागरण अभियान के तहत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य कॉरिडोर निर्माण के खिलाफ समाज की आवाज को सामने लाना तथा गया जी की प्राचीन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने की मांग उठाना था। इस दौरान विष्णुपद प्रबंध कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने कहा कि उन्होंने कॉरिडोर निर्माण की मांग विकास के उद्देश्य से की थी, लेकिन वर्तमान योजना में प्राचीन धरोहरों और सांस्कृतिक विरासत को नुकसान पहुंचने की आशंका है। उन्होंने बताया कि समाज के व्यापक विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन को लिखित रूप से विरोध पत्र भी सौंपा गया है। उन्होंने कहा,समाज का स्पष्ट विरोध है और हमने जिला पदाधिकारी को अपनी आपत्तियों से अवगत करा दिया है। विकास जरूरी है, लेकिन हमारी प्राचीन पहचान और धार्मिक विरासत की कीमत पर नहीं। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद स्वामी वेंकटेश ने प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर योजना की समीक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि स्थानीय लोगों,धार्मिक संगठनों और विशेषज्ञों की राय लेकर योजना बनाई जाती, तो इतना व्यापक विरोध नहीं होता। उन्होंने कहा, टेबल पर बैठकर बनाई गई योजनाएं जब समाज पर थोपी जाती हैं, तब उसका विरोध स्वाभाविक है। कॉरिडोर निर्माण के नाम पर गया जी की पुरातन धरोहरों और सांस्कृतिक पहचान को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। संत समाज और स्थानीय लोगों ने स्पष्ट कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन ऐसा विकास होना चाहिए जिसमें सनातन परंपरा, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण सुनिश्चित हो। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों ने मांग की कि विष्णुपद विकास योजना में प्राचीन मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सनातन संस्कृति की रक्षा को प्राथमिकता दी जाए तथा समाज की सहमति से ही आगे की कार्रवाई की जाए। इस मौके पर विष्णुपद पंडा समाज के लोग, संत समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
IIT ISM में मार्गदर्शन 4.0 का आयोजन, 520 मेधावी छात्र हुए सम्मानित, पटना कोचिंग विवाद पर, बीबीएमकेयू के कुलपति ने कहा...
#
खेत से किसान का संदिग्ध हालत में शव मिला, वज्रपात से मौत की आशंका
#
श्रद्धालुओं के लिए रिखिया धाम तक सीधी बस सेवा शुरू, आवागमन होगा आसान
#
ट्रक साइड करने के विवाद में चालक की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
#
ए. आर. रहमान का अटारी बॉर्डर पर खास Jai Ho कॉन्सर्ट, BSF जवानों को समर्पित भावनात्मक प्रस्तुति
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आस्था, संस्कृति और एकता का अद्भुत संगम
#
विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया सायर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास
#
सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या हुआ महंगा...
#
थाई एयर एशिया विमान से पकड़ा गया भारी मात्रा में गांजा ,गया एयरपोर्ट से 5 गांजा तस्कर गिरफ्तार
#
गर्मियों में खाए दही, 12 हेल्थ बेनिफिट्स, जानें किसे नहीं खाना चाहिए