Date: 11/05/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ठाकुर कुल्ही में हुआ रहस्यमयी धमाका, चोर के हाथ हुए जख्मी

5/11/2026 5:50:11 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद थाना क्षेत्र के ठाकुर कुल्ही में सोमवार तड़के एक रहस्यमयी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुए जोरदार धमाके में शिवकुमार उर्फ टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसके दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल को पहले SNMMCH में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि टिंकू हाल ही में ठाकुर कुल्ही में नया मकान बनाकर रहने आया था। पड़ोसियों के मुताबिक सुबह करीब तीन बजे उसके घर की तरफ से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद वह लहूलुहान हालत में पड़ोसियों के घर पहुंचा और मदद मांगने लगा। लोगों ने देखा कि उसके दोनों हाथों से लगातार खून बह रहा था। पड़ोसियों का कहना है कि घायल टिंकू ने बताया कि किसी ने उसके हाथ पर बम मार दिया है। हालांकि पुलिस जांच में अब तक किसी बम या विस्फोटक से जुड़े स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद और सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि घायल शिवकुमार उर्फ टिंकू के खिलाफ धनसार थाना में गृहभेदन और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह धनसार इलाके में टिंकू के नाम से चर्चित रहा है और यहां नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस को CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति रात में टिंकू के साथ घर में जाते हुए दिखाई दिया है। फुटेज में कुछ देर बाद वह व्यक्ति बाहर निकलता नजर आता है और करीब पांच मिनट बाद टिंकू घायल अवस्था में घर से बाहर निकलकर मदद मांगता दिखता है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमाका आखिर कैसे हुआ। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 




ट्रेंडिंग न्यूज़

#
नदी में डूबते सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ पर्व के तीसरे दिन का अनुष्ठान हुआ पूरा
 

# हॉस्टल मे छात्र हत्याकांड से पहले मासूम से दुराचार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#  सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ के लिए बिहार युवा कांग्रेस के ई.रोहित मणि भूषण ने किया विशेष हवन पूजन का आयोजन
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी  
 

#
पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण का मुद्दा विधानसभा में विधायक राज सिन्हा ने उठाया,जनहित के मुद्दों को लेकर  जनता में छा गए विधायक राज सिन्हा