Date: 17/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हरित ऊर्जा बनी किसानों की पहली पसंद, चतरा बना योजना का लाभ लेने में अग्रणी
5/11/2026 1:23:48 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
चतरा: प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम) योजना चतरा जिले में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ जिले के किसानों के लिए समृद्धि का रास्ता बन चुका है। चतरा जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर सिमरिया अनुमंडल का इचाक पंचायत इस सफलता की कहानी कहता है। इस पंचायत के नवाटांड गांव के सभी किसान पीएम कुसुम योजना लाभ सफलतापूर्वक उठा रहे हैं । अब किसान भाइयों को खेतों में पानी देने के लिए न डीजल की किल्लत का सामना करना पड़ता है और न बिजली के आने का इंतजार । इचाक पंचायत के किसान पीएम कुसुम का लाभ उठाकर वैज्ञानिक तरीके से खेती कर रहे है जिसमें मलचिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां के किसानों ने धान, गेहूं की फसल के अलावा सब्ज़ी की खेती को अपनी समृद्धि का रास्ता बनाया है। जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि न केवल चतरा जिला ने लक्ष्य हासिल किया है बल्कि हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को भी योजना के जरिए बढ़ावा दिया गया है। सिमरिया के प्रखंड तकनीकी प्रबंधन राजेश कुमार ने बताया कि किसान अब पारंपरिक तकनीक से खेती करने की जगह वैज्ञानिक तकनीक से खेती करना पसंद करते हैं जिसमें पीएम कुसुम योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रखंड के प्रगतिशील किसान महेंद्र कुमार खुद भी पीएम कुसुम योजना का लाभ उठाकर फुल गोबी की खेती कर रहे है और अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। किसान मित्र संजय कुमार ने बताया कि पीएम कुसुम योजना से किसानों ने डीजल और पेट्रोल पर निर्भर रहना छोड़ दिया है। अब किसान निर्भीक होकर खेती करते हैं।।इचाक के किसान संजय कुमार के खेतों में खीरा और हरी मिर्च लगी हुई है । संजय कुमार बताते है पीएम कुसुम योजना से उन्हें सोलर पंप सेट मिला है जिसका उपयोग करके वह आसानी से फसलों का पटवन करते है और अच्छी उत्पाद प्राप्त कर रहे हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए चतरा से प्रशांत जयवर्दन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, SIR से छात्र आंदोलन और भू-धंसान तक मुद्दों पर सरकार को घेरा
#
मेरा बेटा देशभक्त था, मुझे पैसे-नौकरी का लालच नहीं” — भरत तिवारी की मां ने सरकार से मांगा न्याय
#
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा झरिया, विधायक रागिनी सिंह ने किया झंडोत्तोलन
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान
#
एसएसपी ने गिनाया छह महीने का रिपोर्ट कार्ड, लंबित कांड 4100 से घटकर 1740
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रेलवे स्टेशन पर छापेमारी ,लाखो का गांजा बरामद एक युवक गिरफ्तार
#
क्रिकेट के 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी का 45वां जन्मदिन, दुनियाभर से मिल रही शुभकामनाएं
#
हरित ऊर्जा बनी किसानों की पहली पसंद, चतरा बना योजना का लाभ लेने में अग्रणी
#
पेट्रोल डाल कर एक ब्यक्ति ने खुद को लगाई आग, लोगो ने बचाई जान
#
प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया बुलडोजर, वसूला जुर्माना