Date: 12/06/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

वज्रपात से महिला की हुई मौत 

6/11/2026 5:04:39 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र के हैंसलबील गांव की रहने वाली एक शादीशुदा महिला मुस्कान पानवज्रपात से महिला की हुई मौत  की वज्रपात से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मुस्कान जरुरी काम से पड़ोसी के घर गई थी। पड़ोसी के घर से अपना घर लौटने के दौरान मेला मैदान में अचानक तेज आवाज के साथ मुस्कान पर ठनका गिरा। ठनका गिरने से वह बेहोश हो गई। घटना की जानकारी होते ही मुस्कान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहाँ जांचोपरांत डाक्टर ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट