Date: 16/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सुहागिनों महिलाओ ने पति की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत,किया वट सावित्री का पूजा
5/16/2026 12:00:05 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
:जमशेदपुर में वट सावित्री पूजा को लेकर भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी, वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं और निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए वट वृक्ष की परिक्रमा की, पूजा की और कच्चा सूत बांधा। कई जगहों पर सामूहिक पूजा का आयोजन हुआ, जहां महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की पौराणिक कथा श्रद्धापूर्वक सुनी। पूजा स्थलों पर चारों ओर भक्तिमय वातावरण रहा और महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। पूजा के महत्व को लेकर मंदिर पुजारी चंदन मिश्रा ने बताया कि वट सावित्री व्रत का गहरा धार्मिक महत्व है। पौराणिक कथा के अनुसार, माता सावित्री ने अपने पति सत्यवान की मृत्यु के बाद यमराज से उनके प्राण वापस पाने के लिए कठोर तपस्या की और तीन दिन का निर्जला व्रत रखा। उन्होंने वट वृक्ष के नीचे ही यह तप किया था। इसी कारण आज भी सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। पुजारी ने कहा कि वट वृक्ष सनातन संस्कृति में दीर्घायु, स्थिरता और जीवन शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन इसकी पूजा कर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की प्रार्थना की जाती है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
नए वस्त्र पहनकर सोलह श्रृंगार के साथ सुहागिन महिलाओ ने वट सावित्री की पूजा
#
टीसी लेने गई छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़ !, स्कूल में परिजनों ने किया हंगामा , मौके पर पहुंची पुलिस
#
वट सावित्री की सुहागिन महिलाओ ने की पूजा ,पति के लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना
#
सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री की पूजा अर्चना
#
एकदिवसीय सेमिनार को लेकर तृतीय बैठक आयोजित, तैयारियों पर विभाग में व्यापक मंथन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा,पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
#
खूनी संघर्ष, दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान
#
कम उम्र के जिला परिषद अध्यक्ष निर्विरोध बने सोनू राधे, समर्थकों में खुशी की लहर
#
होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार
#
प्रेग्नेंसी में भी नहीं थम रहीं दीपिका पादुकोण,अल्लू अर्जुन के साथ करेंगी एक्शन सीन्स