Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भूत बंगला के बाद धूम मचाएगा अक्षय का 'वेलकम टू द जंगल', फर्स्ट लुक आउट

5/13/2026 1:44:30 PM IST

200
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर से दर्शकों के दिलों पर छा चुके हैं। एक तरफ जहां अक्षय की भूत बंगला इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है तो वहीं अब अक्की ने जंगल में घुसने की तैयारी कर ली है। जी हां, अक्षय भूत बंगला के बाद अब एक और धमाकेदार कॉमेडी फ्रेंचाइजी ला रहे हैं। इधर भूत बंगला (Bhooth Bangla) का क्रेज अभी दर्शकों के दिलों से हटा नहीं है कि इसी बीच अब अक्षय कुमार जल्द ही अब 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) में दिखने वाले हैं। फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से अक्षय कुमार का नया लुक सामने आया है, जिसमें स्वैग और शानदार अंदाज में जंगल में एंट्री करते दिख रहे हैं।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क