Date: 01/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....

9/30/2026 2:35:54 PM IST

37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghmara: झारखंड की धरती एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए तैयार है। धनबाद जिले अंतर्गत बाघमारा के 16 वर्षीय युवा गायक मन्नत पांडेय ने अपनी सुरीली आवाज और कड़ी मेहनत के दम पर नेशनल रियलिटी शो इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन-7 के टीवी राउंड टॉप-15 में जगह बनाकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।30 सितंबर को उत्तराखंड के रुड़की में उनका मुकाबला देश के बेहतरीन फनकारों के बीच होगा। बाघमारा के शास्त्री नगर के रहने वाले मन्नत पांडेय ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई की है और वर्तमान में वे दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। बचपन से ही संगीत के प्रति समर्पित मन्नत ने देश भर के करीब 2 लाख प्रतिभागियों के बीच ऑनलाइन ऑडिशन दिया। इसके बाद टॉप 1000, फिर टॉप 50 और अब उत्तराखंड के रुड़की में होने वाले मुख्य टीवी राउंड के टॉप-15 में अपनी जगह पक्की की।​
मन्नत की प्रतिभा का दायरा सिर्फ एक मंच तक सीमित नहीं है। वे ज़ी टीवी के प्रतिष्ठित सिंगिंग रियलिटी शो सा रे गा मा पा में भी अपनी गायकी का परचम लहरा चुके हैं, जिसका भागीदारी प्रमाण पत्र उनके शुरुआती संघर्ष और मजबूत संगीत नींव की गवाही देता है। इसके अलावा सोनी टीवी के ऑडिशंस और अब इंडियाज टैलेंट फाइट से मिला टॉप-100 का सम्मान उनकी लगातार बढ़ती सफलता का प्रमाण है।
 
बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट


सम्बंधित खबरें

# राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जामताड़ा कॉलेज में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर जागरूकता अभियान....
# सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा....
# IIT-ISM धनबाद में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता, देशभक्ति गीतों से गूंजा जीजेएलटी हॉल; विजेता टीम हजारीबाग में करेगी प्रतिनिधित्व.....
#

9 साल के रामकृष्ण की सुरीली आवाज का जलवा, 7 भाषाओं में गायकी से बनाई खास पहचान, गयाजी में संगीत के समंदर में नन्ही प्रतिभा....

 

# गोपाल मैदान में भव्य करम महोत्सव, मंत्री श्रवण कुमार ने की करम डाली की पूजा, दिए प्रकृति संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का संदेश......