Date: 13/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 पेट्रोल पंपों पर लगी वाहनों की लम्बी कतार 

5/13/2026 2:07:25 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: जमशेदपुर में कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी। पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लोगो में अफरा तफरी देखने को मिला। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों (कोल्हान क्षेत्र) में पेट्रोल-डीजल की कमी के कारण अफरा-तफरी मची हुई है। कई पंपों पर नो स्टॉक बोर्ड लगे हैं, जबकि खुले पंपों पर सीमित सप्लाई किया जा रहा हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के पोटका, पटमदा और शहर में सक्रिय पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे ट्रैफिक जाम भी हो रहा है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट