Date: 26/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वीरग्राम में 24 पहर संकीर्तन का हुआ शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा
5/13/2026 1:44:30 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : पंजनिया पंचायत अंतर्गत वीरग्राम हरि मंदिर में 24 पहर संकीर्तन कार्यक्रम की शुरुआत आज भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। गाजे बाजे के साथ महिलाएं बराकर नदी से कलश में जल भरकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए संकीर्तन स्थल पहुंचीं। इस दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया नरेंद्र मुर्मू, संकीर्तन कार्यक्रम के अध्यक्ष भागीरथ पंडित समेत आयोजन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और जयघोष किया गया। संकीर्तन कार्यक्रम के अध्यक्ष भागीरथ पंडित ने बताया कि 24 पहर संकीर्तन का आयोजन गांव की सुख-समृद्धि, शांति और आपसी भाईचारे की कामना को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं तथा लगातार भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं पंचायत मुखिया नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। वहीं पंचायत मुखिया नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि बिरग्राम हरि मंदिर में पांच दिवसीय 24 पहर संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई है।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जामताड़ा मंडल कारा की सुरक्षा को लेकर बैठक, CCTV से लेकर फायर सेफ्टी और सुरक्षा ऑडिट पर जोर....
#
जमीन से निकला धुआं, पुराने खनन स्थल को लेकर लोगों में दहशत, BCCL अधिकारियो ने मौके पर पहुचकर स्थिति का लिया जायजा .....
#
लगतार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा व खरकाई नदियाँ उफान पर,मंडराया बाढ़ का खतरा, तटीय बस्तियों में घुसने लगा पानी, प्रसासन अलर्ट।
#
IIT ISM धनबाद में 6वें भारतीय राष्ट्रीय भूजल सम्मेलन का शुभारंभ, घटते जलस्तर और संरक्षण पर मंथन.....
#
वंदे भारत में फूटा गर्म पानी का गिलास, गोद में बैठे एक साल के बच्चे के पैर पर गिरा पानी; परिवार ने की शिकायत...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
वीरग्राम में 24 पहर संकीर्तन का हुआ शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा
#
किताबें छोड़ सड़क पर उतरे छात्र, स्कूल की बदहाली पर फूटा गुस्सा
#
अनशन के 21वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, जंतर-मंतर का धरना स्थल खाली कराया गया
#
जमशेदपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू ,प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने किया उद्घाटन
#
साइबर ठगी के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 लाख लोगों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश