Date: 17/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 बी बी एम् के यू पर आइसा ने डफली बजा किया प्रदर्शन ,एलएलएम पर छात्रों ने कह दी बड़ी बात 

5/14/2026 2:13:34 PM IST

135
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : एलएलएम की पढाई  यूनिवर्सिटी में शुरू करने और छात्र वृति के मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन आइसा के द्वार छात्रों ने मेमको मोड़ स्थित मनिंदर नाथ मंडल के मूर्ति के सामने से निकाला गया जो यूनिवर्सिटी के कुलपति कार्यालय पहुंचा। छात्रों ने अपनी मांग को अपने खून से लिखा हुआ पत्र कुलपति को दिया। इस मामले पर आइसा जॉइंट सचिव रोटेश मिश्रा ने कहा एलएलएम की पढ़ाई यूनिवर्सिटी में  शुरू की जाए और धनबाद स्थित लॉ कॉलेज को सरकारी कॉलेज घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर हमारी इस मांगों को नहीं माना तो हम लोग शिक्षा मंत्री और गवर्नर के पास भी जाकर अपनी मांगों को रखेंगे। 
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कि रिपोर्ट