Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बेटे ने पिता की नौकरी लेने को लेकर रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
6/25/2026 2:17:34 PM IST
140
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले अज्ञात शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बीसीसीएल में पिता की जगह नौकरी हासिल करने के लिए बेटे ने ही पिता की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में गुरुवार को धनबाद के ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जून 2026 की सुबह करीब 4:45 बजे चौकीदार के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि चिटाही से बरोरा जाने वाली पीसीसी सड़क पर झाड़ी के पास एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बरोरा थाना कांड संख्या 31/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने जांच के दौरान मृतक की पहचान तुलेश्वर नोनिया के रूप में की और हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे विजय नोनिया ने अपने ही पिता की हत्या के लिए अखिलेश मल्लाह और अमित सिंह को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा पत्थर, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, खून लगे कपड़े, जूते-चप्पल, गमछा और मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अखिलेश मल्लाह, अमित कुमार सिंह और मृतक का बेटा विजय नोनिया शामिल हैं। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गेट पर रोक-टोक को लेकर विवाद, गार्ड और तीमारदार में हाथापाई; अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल
#
मीटिंग में घुसे हमलावर और बरसा दी गोलियां! निहार सबलोक की हत्या से मचा हड़कंप
#
चांदी के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा; चोरी का सामान बरामद
#
एक रात में 4 घरों में चोरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास का भी टूटा ताला; 20 लाख के गहने गायब
#
दावा-आपत्ति और सुनवाई की प्रक्रिया को लेकर बैठक, SDO अनंत कुमार ने अधिकारियों को समझाई जिम्मेदारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फौजी को मिला न्याय, प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
#
वर्दी के साथ सपनों की उड़ान: मुंगेर के सिपाही अमृत कुमार ने BPSC में 350वीं रैंक हासिल की
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
धनबाद क्लब की जमीन पर जिला परिषद का दावा, 4.95 एकड़ भूमि को बताया अपनी संपत्ति
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात