Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सदर अस्पताल में एमपीए-एससी सेवा का शुभारंभ,12 स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
 

5/19/2026 5:32:51 PM IST

177
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : सदर अस्पताल के सभागार में एमपीए-एससी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफल आयोजन किया गया। इसमें 12 स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही, आज से सदर अस्पताल धनबाद में एमपीए-एससी सेवा का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया। प्रशिक्षण के दौरान 10 लाभार्थियों को एमपीए-एससी सेवा प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में डॉ. संध्या कुमारी एवं डॉ. अंजना कुमारी ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआरसीएचए डॉ. रोहित गौतम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एमपीए-एससी सेवा महिलाओं को सुरक्षित एवं सुलभ परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर डीआरसीएचओ डॉ. रोहित गौतम, डॉ. संध्या कुमारी, डॉ. सुमन, डॉ. अंजना कुमारी, पीएसआइ इंडिया के स्टेट लीड नीलेश कुमार एवं प्रेम कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........