Date: 17/08/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स
 

5/15/2026 5:36:33 PM IST

125
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला  :— चांडिल अनुमंडल में खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम को लेकर अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की एक बैठक  की गई। बैठक में अनुमंडल की सभी खाद दुकानों के संचालकों और चारों प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों ने उपस्थित रहे। बैठक में सभी दुकान संचालकों को निर्देश दिया गया कि उनकी ई-पास मशीन में दर्शाया स्टॉक और उनके भौतिक स्टॉक में पूरी तरह मेल होना जरुरी है। किसी भी हाल में एक्सपायरी खाद का भंडार या बिक्री  नहीं किया जाये। साथ ही, डुप्लीकेट फर्टिलाइजर की बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। बैठक में उपस्थित प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने प्रखंडों में स्थित सभी खाद दुकानों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग और जांच कर जाँच रिपोर्ट समिट करने का निर्देश दिया गया। बैठक में यह भी चर्चा हुआ की कालाबाजारी या डुप्लीकेट खाद बेचते पकडे गए तो करवाई होगी। साथ ही दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा अनुमंडल स्तरीय यह टास्क फोर्स स्थानीय किसानो के हित में और कृषि उपज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये गठित की गयी है। यह बैठक डीसी के निर्देश पर की गई। 
 
सरायकेला से कोयलांचल लाइव के लिए बसंत साहू की रिपोर्ट