Date: 04/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भाजपा अपने सहयोगियों को कमजोर कर सत्ता पर कब्जा करती है -राजेश राम
5/14/2026 2:13:34 PM IST
83
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:भागलपुर जाने के क्रम में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम का मुंगेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश मंडल के नेतृत्व में हाथों में पार्टी का झंडा लिय कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस दौरान राजेश राम ने मीडिया से बातचीत में केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर “वोट चोरी” कर सत्ता हासिल करने का आरोप लगाया और कहा कि बिहार में रोजगार, शिक्षा और युवाओं के मुद्दे पूरी तरह गायब हैं।
भाजपा अपने सहयोगियों को कमजोर कर सत्ता पर कब्जा करती है और बिहार इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा गया लेकिन बाद में उन्हें किनारे कर दिया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में रोजगार, उद्योग और युवाओं के भविष्य पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने नीट पेपर लीक और टीआरई शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए सरकार को युवाओं के खिलाफ बताया।राजेश राम ने बढ़ते कर्ज, महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को तेल बचाने और सोना नहीं खरीदने की सलाह देती है, जबकि मंत्री और बड़े नेता हवाई जहाज से घूमते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो चुकी है और अब जनता जवाब देने के मूड में है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने की संभावना है, कांग्रेस भाजपा और एनडीए सरकार को जनता के मुद्दों पर घेरने की रणनीति में जुट गई है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान कि रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आया पवित्र मिट्टी का कलश, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर निरसा व सिंदरी विधायक ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, दी चेतावनी - सुधार नहीं हुआ तो NH-19 होगा जाम
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धरना, रांची आंदोलन को दिया समर्थन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनोखी आस्था विश्व कल्याण की कामना के साथ,शिव भक्त 54 फीट लंबा कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर के लिए पैदल रवाना
#
8 लेन सड़क पर फिर मंडराया खतरा, पाइपलाइन लीकेज से बना बड़ा गड्ढा
#
लकड़ी टाल में अचानक लगी आग ,मची अफरा-तफरी
#
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भाजपा पार दिया बड़ा बयान !
#
मंत्री ललन सिंह पहुंचे मुंगेर,उपयोगी योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक