Date: 18/07/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
IIT-ISM में सुरक्षा कर्मियों की छंटनी के विरोध में धरना, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी
4/27/2026 1:38:52 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: सुरक्षा प्रहरी कर्मचारी संघ के द्वारा सोमवार को धनबाद के जगजीवन नगर स्थित श्रम कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। संघ के महामंत्री प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि IIT ISM धनबाद में विगत 20-25 वर्षों से कार्यरत सुरक्षा कर्मियों को पिछले एक वर्ष से परेशान किया जा रहा है। बिना किसी ठोस कारण के उन्हें काम से निकाल दिया गया है। साथ ही, उनसे वर्दी के नाम पर मनमाने तरीके से पैसे लिए गए और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर हटा दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मियों से हर महीने 3 से 4 हजार रुपये की मांग की जाती थी और वर्दी के नाम पर 5 हजार रुपये तक वसूले जाते थे। जब कर्मियों ने इसका विरोध किया तो न सिर्फ उनके साथ मारपीट की जाने लगी, बल्कि उन्हें टारगेट कर मानशिक रूप से भी परेशान किया गया। संघ के अनुसार, नए ठेकेदार द्वारा साजिश के तहत करीब 110 सुरक्षा कर्मियों को काम से निकाल दिया गया। उनका कहना है कि जिन कर्मियों ने अपने हक के लिए आवाज उठाई और संघ से जुड़े, केवल उन्हीं को हटाया गया, जबकि अन्य को नहीं हटाया गया। प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले IIT-ISM के निदेशक से पत्राचार कर उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद श्रम विभाग में भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इसी के विरोध में कर्मी धरना देने पहुंचे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी।
कोयलांचल लाइव के लिए धनबाद से दीपक की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JSLPS की महिलाओं ने डीसी से की शिकायत, क्लस्टर बदलाव और उच्च स्तरीय जांच की मांग
#
एल्लेपी एक्सप्रेस का एसी फेल, B-6 कोच के यात्रियों ने किया हंगामा,1 घंटा 25 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन।
#
10वीं के छात्र शिवम कुमार का गंगा से शव हुआ बरामद, परिजनों ने प्रशासन पर निकाला गुस्सा
#
एल्लेपी एक्सप्रेस का एसी फेल, B-6 कोच के यात्रियों ने किया हंगामा,1 घंटा 25 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन।
#
गोल्डन आवर में मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सरदार पटेल बस पड़ाव फोरलेन पर दिनभर रहे जाम से लोगो कि फूली साँसे!
#
धनबाद सीओ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन , नेताओ ने कहा ,तबादले की मांग को लेकर आंदोलन रहेगा जारी ...
#
IIT-ISM में सुरक्षा कर्मियों की छंटनी के विरोध में धरना, कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी
#
मुनिडीह वाशरी हादसे के पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा, अनुपमा सिंह ने वीडियो कॉल पर की बात
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर