Date: 16/05/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

होली से पहले महुआ शराब निर्माताओं पर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 500 किलो जावा महुआ शराब को किया नष्ट , पुलिस को देख शराब कारोबारी हुए फरार 

3/3/2026 12:46:18 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :मुंगेर के टेटिया बंबर थाना पुलिस ने होली पर्व को देखते हुए अवैध महुआ शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के समदा, डंगरा और धपरी गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 500 किलो जावा महुआ से बने अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया। यह करवाई थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस के पहुंचते ही अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सक। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज खान की रिपोर्ट