Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पेंशनर्स एसोसिएशन का छठवां सम्मेलन में उठा लंबित मांगों का मुद्दा,सभी ने दिखाई एकजुटता     

5/17/2026 12:18:56 PM IST

123
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : विद्या भवन सभागार में आज पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला शाखा भोजपुर-आरा का छठवां सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों पेंशनरों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुई। मंच से वक्ताओं ने सरकार से पेंशन नियमों में सुधार, समय पर भुगतान, चिकित्सा सुविधा में विस्तार और वृद्धजन कल्याण से जुड़े प्रावधानों को सुदृढ़ करने की मांग उठाई। पेंशनरों ने कहा कि जीवन के इस पड़ाव में आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक व्यवस्था उनकी सबसे बड़ी जरूरत है, इसलिए सरकार को तुरंत प्रभाव से उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी, संगठन से जुड़े हुए लोग पहुंचे थे
 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आसुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट