Date: 19/05/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 पंचायतों में लगा “सहयोग शिविर”, मंत्री अरूण प्रसाद ने निरीक्षण कर कहा... 

5/19/2026 1:36:02 PM IST

44
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara: भोजपुर जिलांतर्गत विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कोईलवर प्रखंड के राजपुर पंचायत में आयोजित शिविर में बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री एवं जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्री, भोजपुर श्री अरूण शंकर प्रसाद का आगमन हुआ। जहाँ मंत्री अरुण शंकर प्रसाद को भोजपुर पुलिस ने उन्हें  गार्ड ऑफ ऑनर दिया।  इसके बाद मंत्री ने शिविर का निरीक्षण किया एवं विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी ली।इस दौरान वहॉँ भोजपुर  जिलाधिकारी , भोजपुर, पुलिस अधीक्षक,सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से शिविर की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने पर जोर दिया। जिले के अन्य पंचायतों में भी समान रूप से सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया, जिनका मुख्य उद्देश्य जन शिकायतों को समाधान करते हुए उसका निराकरण कर प्रभावी बनाना थ। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुं। और अपनी शिकायतों और सुझाव को जिला प्रसाशन के समक्ष रखा।  
 
आरा से कोलयांचल लाइव के लिए आसुतोष पांडेय की रिपोर्ट।