Date: 02/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

8th पे कमीशन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फिर लगा झटका

4/26/2026 2:00:15 PM IST

235
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली। लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को अपने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) के उस एरियर का लंबे समय से इंतजार है, जो कोविड काल में रोका गया था। कोविड-19 के दौरान 18 महीने तक डीए-डीआर नहीं दिया गया था। अब इस मामले पर वित्त मंत्रालय की तरफ से एक नया बयान दिया गया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA/DR) के रुके हुए एरियर को लेकर वित्त मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि फिलहाल इनका भुगतान संभव नहीं है। वित्त मंत्रालय ने COVID-19 के वित्तीय प्रभाव का हवाला देते हुए, एक बार फिर से रोके गए DA/DR के बकाया को जारी करने से इनकार कर दिया है। कर्मचारियों के यूनियनों द्वारा लगातार 6 वर्षों तक संघर्ष करने के बावजूद, सरकार ने हर बार इसे नामंजूर कर दिया है, जिससे लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को निराशा हुई है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क