Date: 18/05/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जरबेरा फूल की खेती से किसान होंगे आत्म निर्भर 

5/18/2026 2:02:37 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: जरबेरा फूल की खेती से कई किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं और अच्छी कमाई कर अपनी किस्मत बदल रहे हैं।यह कहना हैं जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा का। यह फूल की खेती पारंपरिक फसलों की तुलना में ज्यादा लाभदायक साबित हो रही है, जरबेरा फूल की मांग पूरे साल है खास कर शादी-विवाह, होटल सजावट, बुके और डेकोरेशन में इसकी निरंतर डिमांड रहती है। सरकारी सब्सिडी और उद्यान विकास योजना के तहत 50% तक अनुदान मिलता है, जिससे लागत कम हो जाती है। जिला उद्यान पदाधिकारी अनीमा लकड़ा ने कहा की जरबेरा फूल से किसान न की रोजगार कर रहे हैं, बल्कि आत्म निर्भर भी बन रहें हैं, जिले में कुल 20 यूनिट किसानों को दिया गया हैं, पिछले कई सालो से जरबेरा की खेती पूर्वी सिंहभूम जिला में किया जा रहा हैं और सरकार की एक अच्छी योजना हैं। जरबेरा की खेती न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है, बल्कि युवा किसानों को आकर्षित भी कर रही है और किसान आत्मा निर्भर बन रहें हैं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट