Date: 16/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एसएसपी ने गिनाया छह महीने का रिपोर्ट कार्ड, लंबित कांड 4100 से घटकर 1740
8/15/2026 5:32:35 PM IST
90
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद पुलिस केंद्र में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस केंद्र में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने पिछले छह महीनों में धनबाद पुलिस की उपलब्धियों और कानून-व्यवस्था को लेकर किए गए कार्यों की जानकारी दी।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पिछले छह महीनों में धनबाद पुलिस ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने दावा किया कि जिले में ऑर्गनाइज्ड क्राइम लगभग शून्य पर पहुंच गया है।
एसएसपी के मुताबिक, लंबित कांडों की संख्या 4100 से घटकर करीब 1740 रह गई है। पहले जहां हर महीने 10 से 12 कांडों में अभियुक्तों को सजा दिलाई जाती थी, वहीं अब हर महीने 25 से 30 कांडों में आरोप पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। साथ ही अभियुक्तों को सजा दिलाने में भी पुलिस को सफलता मिल रही है।
उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब एक करोड़ रुपये जुर्माने की राशि वसूली गई। एसएसपी ने इसे ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता और नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान का परिणाम बताया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से इसी तरह पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करते हुए जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा बनाने को लेकर जीआरपी ने किया सभी को जागरूक.....
#
BCCL में फिर धंसी जमीन ,मची अफरा तफरी ,श्री इंफ़्रा आउटसोर्सिंग कंपनी की लापरवाही आई सामने
#
मवेशी लदे 5 वाहनों को पुलिस ने पकड़ा जिम्मेनामा पर सुरक्षित जगह पर भेजा ....
#
अवैध कोयला खनन के दौरान धंसी चाल,तीन की मौत समेत दर्जनों दबे होने की अंशका.....
#
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गर्मी में आरा जंक्शन पर पॉलिटेक्निक अभ्यर्थियों ने दी दोहरी परीक्षा,ट्रेनों में रही खचमखच भीड़
#
नवजात की मौत के बाद परिजनों का फुंटा गुस्सा, जमकर हुआ हंगामा
#
अंधविश्वास की भयावह वारदात: डायन बताकर महिला पर तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
#
कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतरा राष्ट्रीय जनता दल
#
भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, 3 की मौके पर मौत, 1 घायल