Date: 16/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर हुआ फरार, इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल
7/6/2026 1:43:41 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: जहानाबाद के राजाबाजार स्थित शिक्षक कॉलोनी में बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। एक ही रात में हुई इन दो बड़ी चोरी की घटनाओं से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पहली चोरी राजेश कुमार के घर में हुई। उनके पुत्र रविरंजन कुमार ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य अलग अलग कमरों में सो रहे थे। चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर उस कमरे में प्रवेश किया, जहाँ आभूषण और नकदी रखी थी। अंदर घुसने के बाद चोरों ने दरवाजा भीतर से बंद कर आराम से वारदात को अंजाम दिया। रविरंजन कुमार के अनुसार, गोदरेज में उनकी मां, पत्नी और पिछले वर्ष विवाहित हुई बहन के सोने चांदी के आभूषण रखे थे। चोर लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के गहने और 80 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों की नींद खुली, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसके बाद चोरी का पता चला। इसी मोहल्ले में चोरों ने रवींद्र कुमार के घर को भी निशाना बनाया। रवींद्र कुमार ने बताया कि चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और उनकी माता के बक्से तथा सूटकेस खंगाल डाले। चोर यहाँ से चेन, जीतिया, पायल सहित लगभग 2.5 लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। इस चोरी का पता भी परिवार को सुबह जागने पर चला। एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की गश्ती व्यवस्था प्रभावी नहीं दिख रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पारिवारिक विवाद में सुलह की कोशिश नाकाम, बातचीत के दौरान भतीजे ने किया चाकू से हमला
#
बरवाअड्डा में नकली शराब का जखीरा पकड़ा, 16,080 बोतलें जब्त; बिहार भेजने की थी तैयारी
#
शिक्षा के मंदिर में रिश्वतखोरी! 10 हजार लेते शिक्षक रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी का बड़ा एक्शन
#
गया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने ईमेल से शीर्ष अधिकारियों को भेजी शिकायत
#
सुबह की सैर पड़ी भारी, बाराद्वारी में महिला के गले से चेन झपटकर भागे बदमाश
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर हुआ फरार, इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल
#
24 मई को दिल्ली मे जुटेंगे डेढ लाख आदिवासी प्रतिनिधी, लाल किले मे गूंजेगा जनजातीय गौरव
#
100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा: रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा कितना महंगा? जानें मोदी सरकार के सामने क्या हैं विकल्प
#
मईया सम्मान योजना के सत्यापन में उमड़ी महिलाओं की भीड़, घंटों बाहर इंतजार
#
सम्राट चौधरी के सुशासन व्यवस्था की खुली पोल,फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने की युवक पर चलाई गोली,फिर ...