Date: 20/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डीसी के अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक, दिए गए निर्देश

5/20/2026 7:12:06 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने समिति के कार्यों एवं विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के अंतर्गत लाभुकों को दिए जाने अनुग्रह अनुदान राशि एवं  वांछित दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उन्होंने बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि आपदा से पीड़ित परिजन जानकारी के अभाव में पर्याप्त दस्तावेजों को तत्काल नहीं दे पाते हैं, उक्त वजह से अनुग्रह राशि के भुगतान में देरी हो जाती है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आपदा अनुग्रह के लिए पर्याप्त दस्तावेज की जानकारी पूर्व में उपलब्ध कराई जाए ताकि अनावश्यक रूप से विलंब नहीं हो, एवं कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े।  वहीं बैठक के क्रम में समिति के समक्ष अंचलवार झारखंड सरकार द्वारा अधिसूचित राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा संबंधी अभिलेख यथा पानी में डूबने के 01, वज्रपात (व्यक्ति) के 03, वज्रपात (पशु) के 01 सर्प दंश के 01 एवं अतिवृष्टि से मकान क्षति के 09 सहित कुल 17 अभिलेखों को समिति के समक्ष उपस्थापित किया गया। जिसमें समिति द्वारा सभी 17 अभिलेखों की समीक्षा कर समुचित एवं नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए प्रावधान के समुचित निर्णय लेते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन कोषांग के कार्यों प्राप्त आवंटन, आवंटन अधियाचना आदि से जुड़े मामलों पर समुचित कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष जिला परिषद दीपिका बेसरा, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी, अनंत कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष, सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट