Date: 18/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जवईनिया गांव के पास कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
5/20/2026 4:30:29 PM IST
104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
भोजपुर जिले में गंगा नदी के कटाव से तटबंध एवं ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने शाहपुर प्रखंड की दामोदरपुर पंचायत अंतर्गत बक्सर-कोइलवर गंगा तटबंध पर जवईनिया गांव के समीप चल रहे कटाव निरोधक कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं संवेदक को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए तथा कार्य को युद्धस्तर पर शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण को निर्देशित किया कि वे कार्यस्थल पर कैंप कर लगातार निगरानी रखें और कटाव निरोधक कार्य को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयसीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर उपयोग की जा रही सामग्रियों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने कार्य की गति तेज करने के लिए संसाधनों में वृद्धि करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान संवेदक को निर्देश दिया गया कि कार्यस्थल पर कम-से-कम 800 श्रमिकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि कटाव निरोधक कार्य तेजी से पूरा हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य में केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का ही प्रयोग किया जाए तथा सभी अवयवों का निष्पादन समन्वित एवं व्यवस्थित ढंग से एक साथ कराया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की सतत निगरानी की जाए और नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं संभावित बाढ़ को देखते हुए यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कटाव निरोधक कार्य पूर्ण होने के बाद आसपास के गांवों, कृषि भूमि तथा बक्सर-कोइलवर गंगा तटबंध की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इससे वर्षा एवं बाढ़ के दौरान होने वाली संभावित क्षति में कमी आएगी तथा स्थानीय ग्रामीणों को राहत एवं सुरक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, जल संसाधन विभाग पटना, अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल भोजपुर-बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी शाहपुर, अंचलाधिकारी शाहपुर, राजस्व अधिकारी शाहपुर, संवेदक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
DSPMU में Coders Hub के तहत ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन
#
चतरा टेरर फंडिंग केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 12 दोषियों को हुई सजा,मगध-आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े मामले में टीपीसी को लेवी देने की पुष्टि
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
परीक्षा रद्द करना स्थायी समाधान नहीं, भर्ती प्रक्रिया में रिफॉर्म जरूरी- देवेंद्र नाथ महतो
#
जाहेर स्थान को बचाने ग्रामीणों की प्रशासन से गुहार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बीसीसीएल पर 28 एकड़ सरकारी-रैयती जमीन अतिक्रमण का आरोप, टाउनशिप में बने जीएम बंगले और सैकड़ों क्वार्टर जांच के घेरे में
#
हिमांशु सिंह हत्याकांड: नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
#
एसटीएफ जवान के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पुलिस महकामे में पसरा मातम
#
सदर अस्पताल में कार्य कर रहे मजदूर अचानक छत से गिरा, पटना रेफर