Date: 17/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
परीक्षा केंद्रों पर बिजली-पानी संकट मामले पर परीक्षा नियंत्रक से मिला आइसा का एक प्रतिनिधि मंडल
5/20/2026 4:30:29 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: एसबी कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक नीतू से बुधवार को आइसा का एक प्रतिनिधि मंडल मिला और परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था को लेकर गंभीर शिकायत की। प्रतिनिधि मंडल में आइसा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार, एसबी कॉलेज के सचिव साहिल एरोरा, अध्यक्ष राजन कुमार, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार तथा आइसा के जिला सह–सचिव अखिलेश गुप्ता शामिल थे।
जानकारी के अनुसार वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर सेमेस्टर-2 (सत्र 2025–27) की परीक्षा कुल 7 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है जिसमे आरा में 4, बक्सर में 1, भभुआ में 1 और सासाराम में 1 केंद्र शामिल है ऐसे में अगर तापमान की तो आरा में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। भीषण गर्मी और लगातार बिजली संकट से शहर पहले से ही त्रस्त है। गर्मी बढ़ने से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है और कई जगह फिट (बेहोशी) जैसी स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे समय में परीक्षा केंद्रों पर बिजली और पानी की सुविधा न होना छात्रों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है ।आज कई परीक्षा केंद्रों पर बिजली तथा पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। एसबी कॉलेज में तो कई छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर आइसा की टीम पहुंची। टीम ने केन्द्रो का जब जाँच किया तो पाया कि बिजली नहीं रहने से परीक्षार्थियों को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन ने जनरेटर चालू कराया, तब जाकर छात्रों को राहत मिली।
इस मामले पर आइसा जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का न होना शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से सभी परीक्षा केंद्रों पर तत्काल बिजली-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने और निरीक्षण करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो आइसा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विकास कुमार ने राज्य सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि “विकास का ढोंग पीटने वाली भाजपा-जदयू सरकार ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया है। विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में लाइब्रेरी, लैब, मानक के अनुरूप शिक्षक-कर्मचारी की नियुक्ति तक नहीं हो पा रही। शिक्षा का बाजारीकरण, भगवाकरण और बर्बादीकरण के खिलाफ आइसा हमेशा लड़ता रहा है और छात्रों के अधिकार के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखेगा।” छात्र संगठनों का कहना है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में परीक्षार्थियों की परेशानी और बढ़ सकती है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में कांग्रेस की समीक्षा बैठक, SIR से छात्र आंदोलन और भू-धंसान तक मुद्दों पर सरकार को घेरा
#
मेरा बेटा देशभक्त था, मुझे पैसे-नौकरी का लालच नहीं” — भरत तिवारी की मां ने सरकार से मांगा न्याय
#
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में रंगा झरिया, विधायक रागिनी सिंह ने किया झंडोत्तोलन
#
उत्कृष्ट कार्य के लिए एपीआरओ आलोक कुमार मिश्रा सम्मानित, डीसी-एसएसपी ने बढ़ाया मान
#
एसएसपी ने गिनाया छह महीने का रिपोर्ट कार्ड, लंबित कांड 4100 से घटकर 1740
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पेट्रोल डाल कर एक ब्यक्ति ने खुद को लगाई आग, लोगो ने बचाई जान
#
प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया बुलडोजर, वसूला जुर्माना
#
IIT ISM में मार्गदर्शन 4.0 का आयोजन, 520 मेधावी छात्र हुए सम्मानित, पटना कोचिंग विवाद पर, बीबीएमकेयू के कुलपति ने कहा...
#
परीक्षा केंद्रों पर बिजली-पानी संकट मामले पर परीक्षा नियंत्रक से मिला आइसा का एक प्रतिनिधि मंडल
#
महंगी हुई चीनी, जानिए अगस्त में सप्लाई और नई कीमत का पूरा अपडेट