Date: 08/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गांव के पास कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
5/20/2026 7:12:06 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara: भोजपुर जिले में गंगा नदी के कटाव से तटबंध एवं ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने शाहपुर प्रखंड की दामोदरपुर पंचायत अंतर्गत बक्सर-कोइलवर गंगा तटबंध पर जवईनिया गांव के समीप चल रहे कटाव निरोधक कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं संवेदक को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए तथा कार्य को युद्धस्तर पर शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण को निर्देशित किया कि वे कार्यस्थल पर कैंप कर लगातार निगरानी रखें और कटाव निरोधक कार्य को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयसीमा के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर उपयोग की जा रही सामग्रियों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने कार्य की गति तेज करने के लिए संसाधनों में वृद्धि करने का भी निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान संवेदक को निर्देश दिया गया कि कार्यस्थल पर कम-से-कम 800 श्रमिकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि कटाव निरोधक कार्य तेजी से पूरा हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य में केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का ही प्रयोग किया जाए तथा सभी अवयवों का निष्पादन समन्वित एवं व्यवस्थित ढंग से एक साथ कराया जाए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की सतत निगरानी की जाए और नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं संभावित बाढ़ को देखते हुए यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि कटाव निरोधक कार्य पूर्ण होने के बाद आसपास के गांवों, कृषि भूमि तथा बक्सर-कोइलवर गंगा तटबंध की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इससे वर्षा एवं बाढ़ के दौरान होने वाली संभावित क्षति में कमी आएगी तथा स्थानीय ग्रामीणों को राहत एवं सुरक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी।निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, जल संसाधन विभाग पटना, अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर, कार्यपालक अभियंता बाढ़ प्रमंडल भोजपुर-बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी शाहपुर, अंचलाधिकारी शाहपुर, राजस्व अधिकारी शाहपुर, संवेदक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रोजेक्ट प्रज्ञान’ से NEET-JEE की मुफ्त तैयारी उपायुक्त ने लिया कक्षा संचालन का जायजा...
#
असंगठित मजदूरों ने रोका माइंस का काम,कोल डम्प में कोयला आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित.....
#
स्टेशन पर RPF जवान की तत्परता से बची दिव्यांग यात्री की जान, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा....
#
डुमरिया एकलव्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, दुखनी सोरेन ने उपायुक्त से की जल्द समाधान की मांग....
#
IIT (ISM) में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ का आयोजन, ढुल्लू महतो बोले- स्टार्टअप से युवा बनें रोजगारदाता.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मवेशी लदे 5 वाहनों को पुलिस ने पकड़ा जिम्मेनामा पर सुरक्षित जगह पर भेजा ....
#
रक्षाबंधन पर सैनिक भाइयों को खास तोहफा, गया की छात्राएं बना रहीं 1000 से ज्यादा राखियां
#
गांव के पास कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
#
अवैध कोयला खनन के दौरान धंसी चाल,तीन की मौत समेत दर्जनों दबे होने की अंशका.....
#
जयराम महतो को कोर्ट से लगा झटका, अग्रिम जमानत पर फैसला टला, गिरफ्तारी पर रोक से अदालत का इनकार...............